IGNOU and Social Justice
नौकरी के इस विज्ञापन को देखें। IGNOU में वेकेंसी निकली है। केंद्र सरकार का संस्थान है। कुल पद -21 जनरल यानी अनरिजर्व- 13 EWS यानी सवर्ण कोटा-2 OBC - 5 SC - 0 ST - 1 जनरल और EWS को मिलाकर 21 में 15 पद दिए गए हैं। 70% से ज़्यादा। किसके पद काटकर? SC के। अनरिजर्व में वे बेईमानी करके SC, ST, OBC को बाहर करेंगे, जैसा UPSC करती है। यानी 15% आबादी के लिए यहाँ 65% आरक्षण है। सिंगल पोस्ट के नाम पर अनरिजर्व का खेल अलग। ऐसा सैकड़ों जगह हो रहा है। हज़ारों पद लूटे जा रहे हैं। और SC, ST, OBC परिवारों में बाप बेटे- बेटियों से कह रहा है कि - “पढ़ाई में और मन लगाओ। सरकारी नौकरी मिलकर रहेगी?” एक तो मोदी सरकार ने सरकारी नौकरियाँ कम कर दीं। वेंकेंसी निकलती भी है तो रिज़ल्ट नहीं और कई बार रिज़ल्ट के बाद भी नौकरी नहीं। और रहा सहा भी सवर्णों को लुटाने का खेल। अब SC, ST, OBC क्या करेगा? मंदिर का घंटा बजाएगा। बढ़ चढ़ कर चंदा देगा। चंदा देने पर रोक नहीं है। नौकरी पाने पर है।