संविधान बचाओ-लोकतंत्र बचाओ! वोट के अधिकार की रक्षा करो! बिहार को बदलाव की दिशा में ले चलो! बहुजन विरासत और दावेदारी को बुलंद करो! सामाजिक न्याय आंदोलन(बिहार) का भागलपुर जिला सम्मेलन. 11 बजे दिन से,3 अगस्त 2025 डॉ.अंबेडकर भवन(सुंदरवन),बरारी रोड,भागलपुर. साथियो भाजपा-आरएसएस के राज में संविधान व लोकतंत्र पर लगातार हमला जारी है। जीवन के हरेक क्षेत्र में सवर्ण वर्चस्व को मजबूत बनाया जा रहा है तो देश की संपत्ति व संसाधनों को अंबानी-अडानी जैसे मुट्ठीभर पूंजीपतियों के हवाले किया जा रहा है। बहुजनों ने लंबे संघर्ष से जो संवैधानिक-लोकतांत्रिक अधिकार हासिल किया है, उसको लगातार छीना जा रहा है। इस कड़ी में अब वोट के अधिकार पर डाका डालने की साजिश चल रही है। इसके लिए ही बिहार में अचानक से विधानसभा चुनाव के तीन महीने पहले मतदाता सूची के विशेष गहन पुनरीक्षण की प्रक्रिया शुरु की गयी है। बहाना है कि अवैध वोटरों को हटाया जाएगा। मतदाता सूची के विशेष गहन पुनरीक्षण की प्रक्रिया पर सुप्रीम कोर्ट ने याचिकाओं पर सुनवाई करते हुए इस प्रक्रिया के शुरु करने के समय...
Comments
Post a Comment